बसंत पंचमी का त्यौहार परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में
रतलाम श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी अरविंद मार्ग पर बसंत पंचमी का त्यौहार परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के सा मनाया गया । प्राचार्य डॉ रेखा शास्त्री व प्रधानअध्यापिका सुनीता तोमर ने बच्चों को बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बसंत पंचमी का त्योहार मां सरस्वती के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है इसी दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती का प्राकट्य हुआ था वहीं पुरानी कथा के अनुसार जब ब्रह्मा जी सृष्टि की रचना कर रहे थे तो उन्होंने सबसे पहले जीवो और मनुष्यों की रचना की ।बसंत पंचमी माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है इस दिन देवी सरस्वती की पूजा आराधना की जाती है, वही वैज्ञानिक मान्यता है कि पीला रंग डिप्रेशन को दूर करने में कारगर हो सकता है तथा यह रंग पर्व के उत्साह को बढ़ाता है और दिमाग को सक्रिय करता है ।इस अवसर पर बच्चों ने वह शिक्षकों ने सुमधुर स्वरो में हे शारदे मां हे शारदे मां अज्ञानता से हमें तार दे मां…. सरस्वती की आराधना की व गीत प्रस्तुत किया वह मां सरस्वती की आरती की कार्यक्रम में शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद थेl



