देश

जैन प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र का शुभारंभ

पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने किया

रतलाम नगर के नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के उद्देश्य से चौमूखी पुल क्षेत्र में जैन प्राथमिक चिकित्सा केंद्र नोलाइपुरा का शुभारंभ पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी ने किया चिकित्सालय अध्यक्ष अनुराग भरगट एवं सह चेयरमेन आयुष गंग ने बताया कि श्री सौभाग्य जैन प्राथमिक चिकित्सा केंद्र 80 नोलाइ पूरा पर प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक धीरज हॉस्पिटल बड़ौदा के पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नागरिकों का निशुल्क उपचार किया जावेगा व विभिन्न जाँचे कर परामर्श दिया जावेगा । अतिथि कोठारी ने फीता काटकर चिकित्सालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी ने कहा कि नागरिकों को चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिदिन आवश्यकता लगती है ऐसे में जरूरतमंदों को अगर निशुल्क उपचार मिल जाए तो यह भगवान की सेवा के बराबर है जो केंद्र कर रहा हे । इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी अध्यक्ष प्रीतेश गादिया, क्षेत्रीय पार्षद दिलीप गांधी, हितेश कामरेड, धर्मेंद्र व्यासन हिना मेहता आदि मौजूद थे। सभी अतिथियों का स्वागत नवयुवक मंडल अध्यक्ष मनीष मंडलेचा सचिव महेंद्र गंग कोषाध्यक्ष अचल मूणत, अध्यक्ष अनुराग भरगट सह चेयरमेन आयुष गंग , = रखब चत्तर अश्विन मेहता संतोष मुणत अतुल मूणत निलेश मेहता आशीष मेहता लोकेश मेहता आदि ने किया। इस अवसर पर प्रकाश मूणत, कन्हैयालाल गांधी, सुरेंद्र गांधी, हसमुख शाह ,अरुण चोरडिया ने सभी का आभार माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!