Uncategorized

गजानन महाराज शेगाव का जन्मोत्सव

रतलाम श्री गजानन महाराज शेगाव का जन्मोत्सव जवाहर नगर एल कालोनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम आयोजक नितिन वैशाली बोरगांवकर ने बताया कि इस अवसर पर गजानन महाराज की आकर्षक झांकी सजाई गई, बेसन भाकरी का भोग लगाया गया इसके बार आराधना भजन मंडल ने भाल चंद्रा सिद्धि गणेशा… भजन से शरुआत की व श्री संत गजानंद सद्गुरु आमूचे वंदन स्वीकारा.. कबीराचे वीणते शेले कोसधयचा राम.. चल चल चल चल जाउनी पाडु गजानन बाबाला व बस एकदाच जा हो शेगावीच्या ध्या गावा.. ॐ नमो शिवाय शिवाय जय शिव शंकर सहित विभिन्न भजन श्रद्धा भाव से प्रस्तुत किये, हारमोनियम पर हेमंत कुलकर्णी व तबले पर मनीष भंवरिया ने साथ दिया । जवाहर नगर ने हुए धार्मिक आयोजन के दौरान माया महेश, माधुरी सोहनी, कल्पना घाटपांडे, सीमा भोरकार, वंदना जलगावकर, आसावरी मोघे, मुदुला करंदीकर, नीता मेहेदले, मीना मोये, जय श्री भट्ट,वंदना पोरवाल, सुनील महेश, रूपल बोरगावकर, समिधा बोरगावकर, राकेश पोरवाल सहित क्षेत्रवासी मौजूद थे अंत में आरती कर प्रसादी वितरित की गई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!