Uncategorized

महा मस्तकाभिषेक एवं अमृत महोत्सव 16 व 17 फरवरी

शीतल तीर्थ स्थल पर

रतलाम परम पूज्य चतुर्थ पट्टाधीश आचार्य श्री योगींद्रसागर जी महाराज की प्रेरणा से निर्मित श्री दिगंबर जैन धर्म स्थल शीतल तीर्थ धामनोद बॉसवाङा मार्ग में प्रथम वार्षिक उत्सव महा मस्तकाभिषेक एवं अमृत महोत्सव 16 व 17 फरवरको मनाया जाएगा उक्त जानकारी देते हुए तीर्थ प्रवक्ता राकेश पोरवाल ने बताया कि शीतल तीर्थ में भगवान आदिनाथ जिन बिम्ब एवं 72 जिनालय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव परम पूज्य शिरोमणि आचार्य 108 विशुद्ध सागर जी महामुनि के ससंघ सानिध्य में संपन्न हुआ था पंचकल्याणक के उन ऐतिहासिक स्वर्णिम पलों को मन मस्तिष्क में संजोय हुए एक वर्ष पूर्ण होने जा रहा है अतएव परम पूज्य श्रमणी आर्यिका श्री 105 विकाम्या श्री माताजी व श्रमणी आर्यिका श्री विगुंजन श्री माताजी के पावन सानिध्य में 16 फरवरी रविवार की सुबह 7:30 बजे संघस्थ चैत्यालय का पंचामृत अभिषेक पूजन 8:30 बजे से श्री चोबीस तीर्थंकर मंडल विधान 9:30 बजे आर्यिका संघ की आहारचर्या 11:30 बजे कैलाश पर्वत पर विराजमान भगवान आदिनाथ की प्रतिमा पर महामास्ताभिषेक होगा । इसी प्रकार 17 फरवरी सोमवार को सुबह 7:30 बजे पंचामृत अभिषेक पूजन 8:00 बजे गुरुदेव आचार्य योगिंद्रसागर जी महाराज की प्रतिमा का अभिषेक 8:30 बजे श्री ऋषि मंडल पूजन विधान दोपहर 2:00 बजे गुणानुवाद सभा व साय 7:30 बजे श्री जी की आरती संपन्न होगी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ,ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, महापौर प्रहलाद पटेल, पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, सारस्वत अतिथि डॉ अनुपम जैन इंदौर, डॉ संजीव सराफ बनारस व उषा पाटनी इंदौर रहेगी इस अवसर पर विधानाचार्य नितिन कुमार शास्त्री भीमपुर रहेंगे तथा स्वर लहरिया श्री रिंकू जैन एंड पार्टी बांसवाड़ा बिखेरेगे। तीर्थ अधिष्ठात्री डॉ सविता जैन व सकल दिगंबर जैन समाज रतलाम ने नागरिको से सभी धार्मिक आयोजनो में शामिल होने का निवेदन किया हैl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!