Uncategorized

रत्नेश्वर महादेव की पूजा अर्चना के साथ

रतलाम स्थापना दिवस की शुरुआत

रतलाम नगर पालिक निगम रतलाम व रतलाम स्थापना महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वाधान में बसंत पंचमी रतलाम स्थापना गौरव दिवस के तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरूआत महापौर प्रहलाद पटेल ने सपत्निक रत्नेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना व आरती कर शुरूआत की।
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, भाजपा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष विप्लव जैन, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, विनोद यादव, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती उमा-रामचन्द्र डोई, श्रीमती आयुषी सांकला, पार्षद हितेश कामरेड,  श्रीमती हीना मेहता, मुन्नालाल शर्मा, प्रवीण सोनी, मंगल लोढ़ा, राजेन्द्र पाटीदार, जनक नागल, रामबाबु शर्मा, गोपाल शर्मा, पूर्व महापौर परिषद सदस्य पवन सोमानी, पार्षद प्रतिनिधि हार्दिक मेहता, गौरव त्रिपाठी, पूजा शर्मा, नवीन बैरागी, महेन्द्रसिंह राठौर, लोकेश मीणा, कमल चौहान, विक्रम गुर्जर, ललीत दख, राजेन्द्र अग्रवाल, गौरव मूणत, रविन्द्र पाटीदार, अनिल कटारिया, राकेश नाहर, राजेन्द्र पाटीदार (आयुष्मान), राकेश पीपाड़ा, सौरभ श्रीमाल, मनीश सुरेका, नरेन्द्र श्रेष्ठ, सत्यजीत राजावत, महेन्द्र मूणत, गट्टू गुर्जर, लोकेश, लालूजी, अभय काबरा व नागरिकों ने भी रत्नेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना की।
पूजा अर्चना पश्चात मंदिर परिसर में आतिशबाजी की गई व प्रसादी का वितरण किया गया।
बसंत पंचमी पर नगर पालिक निगम रतलाम व रतलाम स्थापना महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किये गये तीन दिवसीय कार्यक्रमों के तहत पहली बार रतलाम की धरती पर नारी सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण को लेकर 2100 वीर वीरांगना नारी शक्ति 2 फरवरी-2025 रविवार को नेहरू स्टेडियम में दोपहर 3. 30 बजे शस्त्र कला कौशल का प्रदर्शन करेंगी। 3 फरवरी-2025 को रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण समारोह सुबह 11 बजे धूमधाम से किया जाएगा।
रतलाम स्थापना महोत्सव के संयोजक मुन्नालाल शर्मा, समिति अध्यक्ष प्रवीण सोनी और सचिव मंगल लोढ़ा ने बताया कि आयोजित कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि बतौर मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप मौजूद रहेंगे। सांसद श्रीमती अनिता नागरसिंह चौहान अध्यक्षता करेंगी। इसके अलावा मुख्य वक्ता बतौर धार से राष्ट्र सेविका समिति की बौद्धिक प्रमुख श्रीमती अमृता भावसार मौजूद होंगी। कार्यक्रम में विशेष अतिथि बतौर रतलाम महापौर श्री प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!