रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार व्दारा अवैध रुप से सट्टा करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है, वर्तमान में आईपीएल मैच में सट्टा करने वाले लोगो के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माणकचौक अनुराग यादव के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। थाना माणकचौक प्रभारी अनुराग यादव को मुखबीर से त्रिवेणी कुण्ड के पास रतलाम में एक आरोपी द्वारा क्रिकेट सट्टा करने की जानकारी प्राप्त हुई जिस पर थाना माणकचौक की टीम द्वारा त्रिवेणी कुण्ड के पास से आरोपी आशुतोष सोनीवाल पिता संजय सोनीवाल उम्र 27 साल को आईपीएल के गुजरात टाईटन्स विरूद्ध पंजाब किंग्स के मैच में मोबाईल में PARK 999 की सट्टी आईडी से सट्टा लगाते हुए आरोपी को पकड़ा गया आरोपी से एक realme कम्पनी का एन्ड्रायड मोबाईल किमती 10,000/- रुपये का जप्त किया गया है। आरोपी आशुतोष से पूछताछ करते आरोपी द्वारा अनिल मेनी पिता स्व. गोवर्धनदास मेनी निवासी भोयरा बावड़ी सिंधी गली रतलाम के द्वारा आईडी देना बताया गया आरोपी अनील मेनी द्वारा आनलाईन इश्तिहार के माध्यम से सट्टा वेबसाईट की जानकारी होना बताया गया, इसी आधार पर आरोपी अनील द्वारा वेबसाईड पर जाकर यूजर आईडी व पासवर्ड बनाये व यूपीआई के माध्यम से आईडी में बैलेंस डालकर आरोपी आशुतोष सट्टा करने के संबंध में आईडी देना बताया आरोपीगण आशुतोष व अनील मेनी के विरूद्ध थाना माणकचौक रतलाम पर अपराध क्रमांक 158/2025 धारा 4 क मध्यप्रदेश पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। . अनुराग यादव थाना प्रभारी थाना माणकचौक, अमित त्यागी सुधीर र्चन्द्रशेखर खटवड़, अविनाश,थाना माणकचौक रतलाम की सराहनीय भूमिका रही है।
Related Articles
कनेरी जलाशय के पानी का हक कौन छीन रहा है?
February 13, 2025
पेटलावद हादसे में दोषी पाई गई सीएमओ आशा भंडारी !
April 29, 2025
गजानन महाराज शेगाव का जन्मोत्सव
February 20, 2025
वीसा पोरवाल समाज ने महिला मण्डल *”उड़ान”* का गठन किया
March 29, 2025
Check Also
Close
-
वीसा पोरवाल समाज ने महिला मण्डल *”उड़ान”* का गठन कियाMarch 29, 2025