Uncategorized

अनर्गल मेसेज भेजने वाले दो आरोपीयों को किया गिरफ्तार

सगाई तुड़वाने की नियत से

रतलाम  थाना नामली बांगरोद निवासी फरियादी ने अपनी लड़की की सगाई की थी जो इंस्टाग्राम आईडी shiv_bhagat_13.7 धारक द्वारा फरियादी की लड़की की सगाई तुड़वाने एवं बदनाम करने की नियत से बार बार मैसेज कर बदनाम कर रहा हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया।पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा सोशल मीडिया पर अनर्गल व आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पर नजर रखकर आरोपीयों को पकड़ने हेतु लगातार निर्देश दिये जा रहे हैं, अतिरिक्त  पुलिस अधीक्षकराकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी श्री किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नामली श्री पी. आर. डावरे व थाना नामली की टीम द्वारा सायबर सेल की मदद से इंस्टाग्राम आईडी shiv bhagat 13.7 धारक के नाम पते की जानकारी प्राप्त की गई जो आई.डी. धारक साकिर उर्फ गोलू पिता जाकिर हुसैन निवासी ग्राम बांगरोद का होने से तत्काल आरोपी साकिर उर्फ गोलु को पकड़कर पुछताछ करते अजय उर्फ अज्जू पिता विनोद सरगरा निवासी ग्राम बांगरोद थाना नामली की मदद से shiv_bhagat_13.7 इंस्टाग्राम आईडी बनाकर युवती के मंगेतर की इंस्टाग्राम आईडी पर युवती को बदनाम करने की नियत से अनर्गल मेसेज भेजे गये ताकि युवती का रिश्ता टूट जायें। पुलिस द्वारा आरोपी साकिर उर्फ गोलू पिता जाकिर हुसैन निवासी ग्राम बांगरोद एवं अजय उर्फ अज्जू पिता विनोद सरगरा निवासी ग्राम बांगरोद थाना नामली को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है दोनों अपराधियों को पकड़ने में इनकी भूमिका रही  निरीक्षक श्री पी. आर. डावरे थाना प्रभारी नामली, शांतिलाल चौहान चौकी प्रभारी बांगरोद, सरदारसिंह परमार, रामचन्द्र बारोड़,  हिमांशु यादव, आर. मुकेश गणावा, आर. बहादुरसिंह, आर. मनोहर नागदा, आर. अविनाश यादव एवं सायबर सेल रतलाम से प्र.आर. मनमोहन शर्मा व सायबर टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!