रतलाम भारतीय स्त्री शक्ति संस्था रतलाम द्वारा 4 वर्ष से 13 वर्ष के बच्चों में आध्यात्मिक संस्कार,व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास,आदर्श और सामाजिक मूल्यों का विकास करने के उद्देश्य को लेकर पांच दिवसीय बाल संस्कार शिविर कस्तूरबा नगर में आयोजित किया गया।शिविर का समापन रतलाम के 80 फीट रोड स्थित हनुमान ताल मंदिर पर अभिभावकों की उपस्थिति में हुआ।इस शिविर से लगभग 50 बच्चे शामिल हुए।
संस्था अध्यक्ष सविता तिवारी, सचिव सारिका शर्मा,कोषाध्यक्ष वैशाली व्यायाम्बरे और उपाध्यक्ष रश्मि व्यास ने प्रतिदिन धर्म और भारतीय संस्कृति की जानकारी, वेद,धाम, सूर्य के 12 नाम,तुलसी मंत्र,गीता ज्ञान,ऋतुओं के प्रकार,आदि बताकर बच्चों का ज्ञानवर्धन किया।बच्चे एक साथ सुमधुर भाषा में संस्कृत श्लोक,मंत्र, स्तुति,हनुमान चालीसा आदि का पाठ करते थे साथ ही बच्चों के बौद्धिक विकास और मनोरंजन हेतु उन्हें रुचिकर गेम खिलाकर पुरस्कृत किया गया।
बच्चों को हिंदी और अंग्रेजी रीडिंग
स्किल,एकाग्रता,कराटे,आउटडोर गेम, चित्रकला आदि के लिए पुरस्कार प्रदान किये गये।
निर्णायक रेखा त्रिवेदी थी।
संस्था संरक्षक डॉ. गीता दुबे व डॉ. सुलोचना शर्मा, निर्मला उपाध्याय,कर्नल रेवा शर्मा, सुनीता साखी,सदस्य प्रीति शर्मा, सीमा अग्निहोत्री,हेमलता शर्मा,विनीता नागोरिया,जयश्री व्यास,कविता कुलकर्णी,विनीता कौशिक, कृष्णा श्रोत्रिय, सोनाली बोयत, किरण चौहान,कविता राजपुरोहित,शीतल तिवारी ने शिविर में सहयोग प्रदान किया।