Uncategorized

डॉट की पुलिया क्षेत्र में हत्या से सनसनी मची

चाकु घोंपकर मारा

रतलाम  गत रात्रि को डॉट की पुल क्षेत्र में एक युवक की चाकूमार कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। व्यक्ति को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां पर चिकित्सकों ने परीक्षण की उपरांत मृत घोषित कर दिया। हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की तलाश कर रही है। रात को ही पुलिस ने करीब तीन संदिग्ध को इस मामले में राउंड अप किया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार शिवनगर के निवासी 30 वर्षीय रईस खान रोजा खोलकर बाजार घूम कर घर जा रहा था, तभी रात को तकरीबन 11:00 बजे डॉट की पुल क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने चाकू मार कर हत्या कर दी।सूचना मिलते ही एएसपी राकेश खाखा, औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम, पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायल को तत्काल अस्पताल भेजा गया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रात को ही सीसीटीवी फुटेज खंगाल इस मामले में करीब तीन लोगों को पुलिस ने राउंड अप किया है जिनसे पूछताछ की जा रही है रईस के चाचा युसूफ खान ने बताया कि शिवनगर क्षेत्र में शराब बिक्री बंद करवाने को लेकर कुछ माह पूर्व रईस  करीब तीन-चार महीने पहले क्षेत्र में शराब बेचने को लेकर नाना सहित अन्य से विवाद हुआ था। उसके पश्चात वह जेल में बंद था। कुछ दिन पूर्व ही छूट कर आया है। 30 वर्षीय रईस की एक बेटा और दो बेटी है। स्टेशन पर कैंटीन पर काम करता था। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!