सुरेश मुलेवा झाबुआ
पूर्व विधायक वालसिंह मेड़ा ने पेटलावद हादसे में नगर परिषद को ठहराया जिम्मेदार…. कहा लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ़ हो कार्यवाई ! पीड़ितों को दिया जाए उचित मुआवजा ! पेटलावद में अवैध सिनेमा हॉल के निर्माण के दौरान छत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग घायल है। घटना को लेकर पूर्व विधायक वाल सिंह मेड़ा घटनास्थल पर पहुंचे थे और उन्होंने घटना में दुःख जताया एवं कहा कि शासन प्रशासन पीड़ितों को उचित से उचित मुआवजा दे। वही घटना में नगर परिषद के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए बताया कि बिना अनुमति चल रहे निर्माण को लेकर नगर परिषद द्वारा पूर्व में ही करवाई कर दी जाती तो यहां इतना बड़ा हादसा नहीं होता। पूर्व विधायक मेड़ा ने कहा कि लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाना चाहिए।गोरतलब है कि उक्त हादसे में नगर परिषद सीएमओ सहित अन्य अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है… क्योंकि अगर यहां इतना बड़ा अवैध निर्माण चल रहा था तो फिर नगर परिषद ने इस ओर कार्रवाई क्यों नहीं की? क्या पूरा खेल मिली भगत से चल रहा था? कई सवाल घटना के बाद उठ रहे हैं। कलेक्टर ने भी मामले में सीएमओ से स्पष्टीकरण मांगा है। देखना होगा कि क्या नगर परिषद सीएमओ के खिलाफ और मामले में जिम्मेदार अन्य अधिकारियों के खिलाफ भी एफआईआर जैसी बड़ी कार्रवाई की जाती है या नही।

