Uncategorized
प्राकृतिक रंगों से होली खेलना चाहिए
रतलाम श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी अरविंद मार्ग में अध्ययनरत नन्हे नन्हे विद्यार्थियों होली के त्यौहार के बारे में जानकारी दी व रंगों के उपयोग के बारे में बताया । प्रधानाध्यापिका कविता कुंवर ने बच्चों को बताया कि उन्हें प्राकृतिक रंगों से ही होली खेलना चाहिए तथा रंगों का प्रयोग करते समय ध्यान रखना चाहिए व सावधानी से रंग लगाना चाहिए उन्होंने होली के बारे में प्रचलित कथा से भी बच्चों को अवगत कराया l इस अवसर पर बच्चों ने एक दूसरे को हर्बल गुलाल लगा कर फागुन का उत्सव मनाया व गीतों पर जमकर थिरके । प्राचार्य डॉ रेखा शास्त्री ने यह जानकारी दी ।

