Uncategorized
श्री श्री रविशंकर परिवार द्वारा फाग उत्सव मनाया गया
रतलाम महू नीमच मार्ग स्थित काशीबाई ध्यान केंद्र पर श्री श्री रविशंकर परिवार द्वारा फाग उत्सव मनाया गया इस दौरान प्रारंभ में ओपी पोरवाल ने गुरु पूजा करवाई प प्रसिद्ध भजन गायक जितेंद्र चौहान, दिनेश जोशी व निलेश पोरवाल ने गुरु की स्तुति के साथ भजन प्रारंभ किये तथा हर हर महादेव… तू तो अंबे जगदंबे काली है …होली के दिन खिल-खिल जाते हैं रंगों में रंग मिल जाते हैं सहित विभिन्न गीत प्रस्तुत किये जिन पर श्रद्धालु जमकर थिरके। वर्षा पोरवाल, मनोज टांक, शिवनारायण पाटीदार, चंद्रेश भाग्यवानी, संगीता टांक, रानी मेहता, दीपा टांक सहित नागरिक मौजूद थे ।

