Uncategorized

विश्‍व क्षय(टीबी) दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

रेलवे चिकित्सालय पर

रतलाम विश्व क्षय दिवस के अवसर पर  राष्‍ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मण्डल रेलवे चिकित्सालय रतलाम में श्री अश्वनी कुमार मण्डल रेल प्रबंधक रतलाम की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. राजेश कुमार बेन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक रतलाम, डॉ दीपक सकलेचा, मंडल चिकित्सा अधिकारी एवं डॉ अभिषेक अरोड़ा, जिला क्षय अधिकारी रतलाम के साथ मण्डल चिकित्सालय, रतलाम के अन्य चिकित्सा अधिकारी, सहायक नर्सिंग अधिकारी, पेंशनर एसोसिएशन एवं पश्चिम रेल कर्मचारी यूनियन के पधाधिकारी उपस्थित थे।इस कार्यक्रम के दौरान पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन, पेंशनर एसोसिएशन, पश्चिम रेलवे मजदूर संघ, वेस्‍टर्न रेलवे एम्‍लाइज यूनियन एवं मण्डल रेलवे चिकित्सालय की ओर से 125 पोषण आहार टोकरी जिले के टीबी मरीजों हेतु डॉ अभिषेक अरोड़ा जिला क्षय अधिकारी, रतलाम को प्रदान की तथा मंडल रेल प्रबंधक रतलाम द्वारा उपस्थित क्षय रोग के मरीजों को पोषण आहार की टोकरी वितरित की गई।इस कार्यक्रम में क्षय रोग के मरीज भी शामिल हुए। कार्यक्रम में क्षय रोग के रोकथाम एवं क्षय रोग से ग्रसित होने पर इसके उचित उपचार के बारे में उपस्थित डाक्‍टरों द्वारा बताया गया। इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन का मूल उद्देश्‍य भारत से क्षय रोग का उन्‍मूलन करना है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!