Uncategorized

बजा बिगुल रतलाम प्रेस क्लब चुनाव का

27 अप्रैल रविवार

रतलाम  रतलाम प्रेस क्लब के द्विवार्षिक चुनाव आगामी 27 अप्रेल रविवार को होगें।
रतलाम प्रेस क्लब के सचिव यश शर्मा ने बताया कि साधारण सभा आहूत कर प्रेस क्लब के 19 पदो का चुनाव निर्वाचन अधिकारी अभिभाषक संघ के अध्यक्ष राजीव उबी कराएगें।
निवार्चन अधिकारी श्री उबी ने बताया कि साधारण सभा में सर्वसम्मति नही बनने पर 27 अप्रेल को ही अध्यक्ष , 3 उपाध्यक्ष , सचिव ,कोषाध्यक्ष ,2 सहसचिव, एवं 11 कार्यकारिणी सदस्यों के सहित 19 पदो पर चुनाव कराए जाएगें।
निर्वाचन अधिकारी ने एडवोकेट संतोष त्रिपाठी एवं मनीष शर्मा को सहायक निर्वाचन अधिकारी भी नियुक्त किया है। जो निर्वाचन की प्रक्रिया में सहयोगी रहेगें।
सचिव यश शर्मा ने बताया साधारण सभा की सूचना संस्था के भवन पर चस्पा करने के अलावा, अधिकृत व्हाट्सएप ग्रुप में प्रेषित करने के अलावा समाचार पत्रो में प्रकाशित कर दी जाएगी।
——————

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!