जांच रिपोर्ट तैयार कब होगी गुनहगार पर कार्यवाही!
यह कैसा प्रशासन! मामला अवैध निर्माणाधीन सिनेमा हॉल का
सुरेश मुलेवा झाबुआ
पेटलावद हादसा : 15 दिन बीते, दो मौत, 3 घायल, गुनहगार फरार। जांच रिपोर्ट तैयार….क्या सीएमओ की होगी रवानगी या होगी निलंबित ?
पेटलावद में अवैध निर्माणाधी सिनेमा हॉल की छत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है….घटना बीते 23 मार्च की है, जब दोपहर करीब 1:00 बजे अचानक थांदला रोड पर नरसिंहदास बैरागी के अवैध निर्माणाधीन सिनेमा हॉल की छत गिर गई और छत गिरने से 5 मजदूर मलबे में दब गए। घटना में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई तो वही 3 लोग घायल हुए थे। आज इस दर्दनाक हादसे के 15 दिन बीत चुके हैं… हादसे का मुख्य आरोपी नरसिंहदास व अन्य आरोपी फरार है। पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
सूत्रों अनुसार कलेक्टर द्वारा गठित की गई जांच टीम द्वारा जांच को पूर्ण भी कर लिया गया है। कलेक्टर के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी इसके बाद कलेक्टर द्वारा पूरे मामले में निर्णय लेकर कार्रवाई की जाएगी। पूरे हादसे में कहीं ना कहीं सबसे बड़ी लापरवाही पेटलावद नगर परिषद की मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा जितेंद्र भंडारी की उजागर हुई थी। क्योंकि पेटलावद नगर परिषद क्षेत्र में एक बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण किया जा रहा था किंतु नगर परिषद सीएमओ या फिर अन्य अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिस वजह से दो लोगों को अपनी जान गवाना पड़ी और दो लोगों के पीछे आश्रित परिवार संकटों से घिर चुके हैं।
विश्वसनीय सूत्रों की माने तो जांच रिपोर्ट में सबसे बड़ी लापरवाही सीएमओ की सामने आ रही है। क्योंकि सीएमओ नगर परिषद की मुखिया है किंतु सीएमओ लगातार पूरे मामले में लापरवाह बनी रही। जिसका खामिया आज दो लोगों को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा। खैर निर्णय जल्द ही आने वाला है अब देखना होगा कि क्या सीएमओ की पेटलावद से रवानगी होगी या फिर दो मौत की जिम्मेदार सीएमओ को उच्च अधिकारियों द्वारा निलबिंत किया जाएगा????


