Uncategorized
मेडिकल कॉलेज में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम एडरेनो25
रतलाम डॉ लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय बंजली का वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम एडरेनो 25 में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां हुई इस दौरान ट्रेजर हंट व काबीला हुए । काबीला का प्रारंभ डीन डॉ अनीता मुथा ने किया कबीला में विधार्थियो ने गीत, कविता, वाद्य यंत्र वादन, नाटक व नृत्य की प्रस्तुति दी इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी व्याप्त अंधविश्वास से जागरूकता लाने के लिए नाटक का मंचन भी विद्यार्थियों ने किया । मीडिया कमेटी के डॉ नीलम राजेंद्र चार्ल्स, डॉ अनिल मीणा, डॉ विनय शर्मा, डॉ अंकित शर्मा, अर्णव जैन, हर्ष मुलेवा व ईप्सा ने यह जानकारी दी।

