Uncategorized

नेहुल देसाई ने रतलाम का नाम रोशन किया

रतलाम के युवा नेहुल देसाई ने भारत के शीर्ष प्रबंधन संस्थानों — IIM अहमदाबाद, IIM कोझिकोड, IIM बैंगलोर तथा ISB हैदराबाद (financialranking1 and globally27)— में चयनित होकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे शहर को गौरवान्वित किया है। इन संस्थानों में चयन किसी भी विद्यार्थी के लिए एक सपना होता है, जिसे नेहुल ने अपने अथक प्रयासों, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से साकार किया।

नेहुल ने हाल ही में में नीदरलैंड्स की विश्वविख्यात Wageningen University से एग्रीकल्चरल एवम सोशल इंजीनियरिंग में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की । गहन शैक्षणिक कार्य के साथ-साथ उन्होंने भारत के प्रबंधन प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी की और वर्षभर की कड़ी मेहनत के बाद यह ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की,और

iim अहमदाबाद IIM कोझिकोड, तथा ISB हैदराबाद ने प्रवेश हेतु आमंत्रित किया साथ ही यह उल्लेखनीय है कि ISB हैदराबाद के द्वारा स्कॉलरशिप हेतु भी वे चयनित हुए है।

 

उनकी इस उपलब्धि पर नेहुल के माता-पिता तथा साईं श्री इंटरनेशनल एकेडमी के संचालक श्री राकेश देसाई एवं श्रीमती विनिता देसाई, परिवारजन फाल्गुनी देसाई, पीनल देसाई,धरेश देसाई, आपके काका नीलेश देसाई अध्यक्ष सम्पर्क ग्राम जिन्हें जमुनालाल बजाज पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है , काकी प्रक्षाली देसाई, मामा ओमप्रकाश आर्य संस्था की प्राचार्या एवं डिस्ट्रिक्ट CBSE सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. श्वेता विनचुरकर, संस्था के अध्यक्ष श्री मनोज मित्तल, सचिव श्री राजेश भार्गव, कोषाध्यक्ष श्री श्याम विनचुरकर, मुकेश जी मित्तल समस्त विद्यालय स्टाफ तथा उनके मित्रगण कुश पंत, लव मरमठ, अभिषेक वाजपेई, अरिहंत जैन और स्वप्निल कठियारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

यह उल्लेखनीय है कि नेहुल साईं श्री इंटरनेशनल एकेडमी की कक्षा 12वीं के प्रथम बैच के बैच टॉपर रहे हैं। उनकी यह असाधारण सफलता न केवल संस्था, अपितु पूरे रतलाम नगर के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!