नशें के सौदागरों पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार की बड़ी कार्यवाहीं
ट्रक में गुप्त कमरा बना था
रतलाम जिले मे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध लगातार चल रही पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के द्वारा सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया था । इसी तारत्मय मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो , के निर्देशन मे थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन द्वारा जावरा शहर पर टीम बनाकर मुखबिरो को सक्रिय किया इसी तारतम्य मे उनि. रघुवीर जोशी द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबीर सूचना पर एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाहीं करते हुए बीती रात्रि को सर्कीट हाउस के सामने रोड जावरा थाना जावरा शहर जिला रतलाम से आरोपी सतविंदर सिह उर्फ गोपी पिता कंवरजीत सिह जाति सिक्ख उम्र 34 साल निवासी ग्राम म.न.138 गोविन्द नगर बलोकी तहसील नकोदरा जिला जालंधर पंजाब व सुखदेवसिह पिता सुच्चा सिह जाति सिक्ख उम्र – 37 साल निवासी ग्राम शैरो तहसिल तरणतारण जिला तरणतारण पंजाब को एक कन्टेनर क्रमांक HR -38 –X – 4627 मे स्कीम के अंतर्गत कंटेनर मे एक छुपा हुआ केबिन बनाकर उसमे अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा काले व सफेद रंग के प्लास्टिक के 60 बोरो मे भरा कुल वजन 1200 किलोग्राम के साथ रखा गया था जिसे मुखबिर सुचना पर पकडा जाकर आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया । उक्त मामले में थाना जावरा पर अप.क्रं- 136/2025 धारा- 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । आरोपी उक्त अवैध मादकपदार्थ उज्जैन होते हुए इंदौर ले जाने वाले थे वहा से कही अन्यत्र प्रदेश मे तस्करी होने वाली थी । आरोपीयो को माननीय न्यायालय पेश कर आरोपी का पीआर प्राप्त कर आरोपी से डोडाचुरा के स्त्रोतो संबंध मे पूछताछ की जानी है । जप्त शुदा डोडाचुरा की अंतराष्ट्रीय बाजार मे कीमत करीबन 36,00,000 रूपये(छत्तीस लाख रुपये ) है ।
इन दो आरोपीयों को सतविंदर सिह उर्फ गोपी पिता कंवरजीत सिह जाति सिक्ख उम्र 34 साल निवासी ग्राम म.न.138 गोविन्द नगर बलोकी तहसील नकोदरा जिला जालंधर पंजाब व सुखदेवसिह पिता सुच्चा सिह जाति सिक्ख उम्र – 37 साल निवासी ग्राम शैरो तहसिल तरणतारण जिला तरणतारण पंजाब को गिरफ्तार किया गया इनके पास से काले व सफेद रंग के प्लास्टिक के 60 बोरो मे भरा मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल वजन 1200 किलोग्राम जिसकी अंतराष्ट्रीय किमत करीबन 36,00,000 रूपये, एक कन्टेनर क्रमांक HR -38 –X – 4627 कीमती करीब 20,00,000 रुपये । कुल किमती मश्रुका 56,00,000/-रुपये (छप्पन लाख रुपये ) का जप्त किया गया । इनको पकड़ने में निरीक्षक जितेन्द्र सिह जादौन, उनि.रघुवीर जोशी , प्र आर जाकीर खान, प्रआर अजय दुबे , प्रआर.मृदंग सातपुते , आरक्षक सुरेन्द्रपालसिह,आरक्षक यशवंत जाट,आरक्षक राधेश्याम चौहान, आरक्षक रवि कुमार ,आरक्षक ललित जगावत ,आरक्षक शैलेन्द्रसिह , आरक्षक नारायणसिह , आरक्षक रामप्रसाद मीणा की सराहनीय भूमिका रही ।

