पहले ही दिन अव्यववस्था
वाह रे शिक्षा विभाग.... कोई बच्चा 10 मिनिट लेट हो जाय तो उसे सजा !
पहले ही दिन अव्यववस्था राकेश पोरवाल रतलाम मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 1 अप्रैल को स्कूल चले हम अभियान अंतर्गत प्रवेश उत्सव कार्यक्रम 2025 सागोद रोड स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित किया गया सुबह 11 बजे प्रारंभ होने वाला प्रवेश उत्सव 11:50 पर प्रारंभ हो पाया भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय तो ठीक 11 बजे पहुंच गए थे किंतु महापौर प्रहलाद पटेल 11:30 बजे ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर दोपहर 11.40 पर तथा जिला पंचायत अध्यक्ष लाला बाई दोपहर 11:50 पर पहुंची हालांकि बच्चे व शिक्षक सुबह 10 बजे बाद से ही पहुंच गए थे आज तापमान बढ़ने से गर्मी अधिक थी तथा उपस्थित बच्चे गर्मी से बेहाल हो रहे थे तथा पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे थे आमंत्रित तथा शिक्षक आराम से कुर्सियों पर बैठे थे तथा बच्चों को जमीन पर दरी पर बिठा दिया गया था इस तरह से प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम पहले ही दिन नेता नगरी की वजह से लेट लतीफ का शिकार हुआ। प्रवेश उत्सव में बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई।