रतलाम गुरुदेव संत शिरोमणि पीपाजी महाराज की 702वीं जयंती पर श्री पीपा क्षत्रिय समाज द्वारा विभिन्न आयोजन किए गए ,दौलतगंज स्थित समाज के राधा कृष्ण मंदिर से चल समारोह का निकाला किया गया । समाज अध्यक्ष रवि पंवार ने बताया पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी और भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और युवा मोर्चा के विप्लव जैन का स्वागत साफा बांध कर किया गया। जुलुस दौलतगंज, घास बाजार, चौमुखी पुल , रानी जी का मंदिर, डालू मोदी बाजार होते हुए पुन समाज के मंदिर पहुंचा। मार्ग में प्रदीप उपाध्याय ,गढ़ कैलाश सेवा समिति, सनातन सोशल ग्रुप, लिमदेश्वर महादेव, जय श्री महाकाल भक्त मंडल व समाजजनों द्वारा समाज के जुलुस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया इससे पहले समाज के मंदिर में गुरुदेव का अभिषेक किया गया । पूर्व में भी समाज द्वारा अस्वस्थ गाय की सेवा और वृक्षारोपण जैसे सामाजिक और सेवा कार्य कर चुका है।
जुलुस के बाद मंदिर में आरती कर प्रसाद वितरित की गई।इस दौरान रवि पंवार, विक्रम सिंह चौहान,मनोज सोलंकी,डॉ प्रदीप गोयल,प्रदीप पंवार,दलपत सिंह गोयल, बलवीर राठौर, कमलेश परिहार नंदलाल पवार, कैलाश चौहान, उषा चौहान, निशा पवार, मंगला पंवार,चंद्रमणि गोयल, किरण चौहान, उषा चौहान, सुनीता टांक , शशि पंवार सहित सेकड़ो समाजजन मौजूद थे ।


