रतलाम श्री पीपा क्षत्रिय समाज का वार्षिक स्नेह मिल समारोह सैलाना रोड स्थित दयाल वाटिका में आयोजित किया गया।
स्नेह मिलन समारोह में मंदसौर से पधारे मुख्य अतिथि डॉ रमेश कनेसरिया गुरुदेव संत श्री पीपाजी महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर स्नेह मिलन समारोह का शुभारंभ किया। देवास निवासी दिनेश परिहार और अरुणा परिहार भोजन प्रसादी के लाभार्थी थे । इंदौर से पधारे मुख्य अतिथियों का स्वागत रतलाम समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा किया गया । इंदौर समाज अध्यक्ष आशीष गोयल एवं पदाधिकारी, प्रदीप राठौड़, दीपक परिहार , हितेश परिहार, विशाल पवार , जितेंद्र पवार , अनिल गोयल पधारे मुख्य अतिथियों का स्वागत रतलाम समाज के मनोज सोलंकी, प्रदीप पप्पू पंवार, सुरेंद्र चौहान, विक्रम सिंह , कमलेश जी, दलपत, नंदलाल , प्रदीप गोयल, भवानी सिंह राठौर, किशन पंवार आदि ने किया । कार्यक्रम की शुरुआत बच्चो, महिलाओं, और युगल खेल से की गई। खेल में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया । उसके उपरांत 75 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ जनों निशा चिमनसिंह, श्रीमती दग्गु , राधा बाई कनेसरिया देवास का स्वागत महिला मंडल द्वारा किया गया । प्रवीण्य सूची में आने पर एम बी बी एस डॉ सिद्धार्थ गोयल, नर्सिंग की निकिता पंवार, अनन्या भाटी, काव्य सोलंकी, नकुल गोयल, रिया गोयल, वीर सिंह चौहान और कई प्रतिभावान बच्चों का सम्मान प्रशस्ति पत्र देकर किया गया । शोभा यात्रा में विशेष योगदान देने वाले समाज के पुरुष और महिलाओं का अतिथियों द्वारा मंच पर सम्मान पत्र देकर अभिवादन किया गया । जयश्री राठौर एवं कु. मनस्वी चौहान ने शस्त्र कला का प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया और समाज की सभी महिलाओं को शस्त्र प्रशिक्षण देने का बीड़ा भी उठाया। सभी समाज जन द्वारा कुशल नेतृत्व करने पर समाज अध्यक्ष रवि पंवार को भगवान श्रीनाथजी का चित्र देकर सम्मान किया। महिला मंडल अध्यक्षा निशा पंवार द्वारा महिलाओं के समाज में योगदान पर जोर दिया । कार्यक्रम का संचालन प्रदीप पंवार और विकास गोयल द्वारा किया गया । आभार बलवीर सिंह राठौर द्वारा व्यक्त किया गया ।
