Uncategorized

तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम शुरू

श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के तत्वाधान में

तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम शुरू
सुबह से रात तक हो रहे आयोजन
रतलाम : श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समित के तत्वावधान में नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के उपलक्ष्य में बुधवार से तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
समिति अध्यक्ष गुरनामसिंह डंग ने बताया कि बुधवार सुबह शास्त्रीनगर स्थित स्कूल परिसर में श्री गुरुसिंघ सभा न्यू रोड के ज्ञानी मानसिंह व साथी द्वारा कीर्तन किया गया। इसके बाद अखंड पाठ साहेब आरंभ हुआ। शाम को श्री रहिरास साहेब का पाठ किया गया। ज्ञानी मानसिंह व साथी द्वारा कीर्तन किया गया। कवि दरबार में अंतरराष्ट्रीय पंथक कवि कमरजीतसिंह नूर व डा. हरिसिंह जाचक ने रचना पाठ किया। 17 अप्रैल को सुबह 8:30 से 10 बजे तक ज्ञानी मानसिंह व साथियों द्वारा कीर्तन किया गया। 10 से 11:30 बजे तक कीर्तनी गुरविंदर सिंह रुद्रपुर वाले व साथियों द्वारा कीर्तन किया गया। 11:30 से 12:15 बजे तक कवि दरबार में पंथक कवि करमजीतसिंह नूर प्रस्तुति
दी। दोपहर 12:30 बजे से गुरु का अटूट लंगर बरता। शाम सात से 7:45 बजे तक ज्ञानी मानसिंह व साथियों द्वारा कीर्तन किया गया। 7:45 से 8:45 बजे तक कीर्तनी गुरविंदर सिंह रुद्रपुर वाले व साथियों द्वारा कीर्तन किया गया। रात 8:45 से 9:45 बजे तक कवि दरबार में पंथक कवि करमजीतसिंह नूर प्रस्तुति दी। रात 10 बजे गुरु का अटूट लंगर बरता। आज 18 अप्रैल शुक्रवार को सुबह 8:30 से नौ बजे तक श्री अंखड पाठ साहेब की संपूर्णता पर अरदास की जाएगी। 10:15 से 11:15 बजे तक ज्ञानी मानसिंह व साथियों द्वारा कीर्तन किया जाएगा। 11:15 से एक बजे तक कीर्तनी गुरविंदर सिंह रुद्रपुर वाले व साथियों द्वारा कीर्तन किया जाएगा। दोपहर 1:30 बजे गुरु का अटूट लंगर बरतेगा। समिति उपाध्यक्ष हरजीत चावला सचिव अजीत छाबड़ा प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा सहित समाजजन मौजूद थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!