Uncategorized

तरनताल का पुजा अर्चना कर प्रारंभ

तैरने की फीस 70 रुपए

रतलाम  कुशाभाऊ ठाकरे तरणताल पुजा-अर्चना के साथ हुआ पुनः प्रारंभ सिविक सेन्टर स्थित कुशाभाउ ठाकरे तरणताल जो कि बंद था उसे पुनः प्रारंभ करने के लिये लगातार प्रयास किये गये इन्ही प्रयासों के चलते आज यह तरणताल प्रारंभ हुआ है जिसमें नागरिक व बच्चे कम राशि में तैराकी का आनन्द ले सकेगे।
उक्त उद्गार महापौर प्रहलाद पटेल ने कुशाभाउ ठाकरे तरणताल के पुनः प्रारंभ अवसर पर व्यक्त किये। उन्होने कहा कि निविदाकार रामा कृष्णा इन्टरप्राईजेस दिल्ली द्वारा इसका संचालन किया जायेगा इनके द्वारा देश के विभिन्न शहरों के 38 तरणताल का संचालन किया जा रहा है।
महापौर प्रहलाद पटेल ने तरणताल संचालक को निर्देशित किया कि तरणताल में सुरक्षा का पुरा ध्यान रखें, तरणताल में तैराकी के लिये जाने वाले बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। इसके अलावा पानी की क्लीनिंग व समय-समय पर बदला जाये। शॉवर लेने के बाद ही तरणताल में जाने की अनुमति दी जाये।
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि कुशाभाउ ठाकरे तरणताल को प्रारंभ करने की मांग की जा रही थी आज से यह प्रारंभ हो चुका है ग्रीष्म ऋतु में नागरिक व बच्चे तैराकी का आनन्द ले सकेंगे।
मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा ने इस अवसर कहा कि बीच में कुछ समय के लिये तरणताल बंद था महापौर प्रहलाद पटेल के अथक प्रयासों से आज से यह प्रारंभ हुआ है ऐसे नागरिक एवं बच्चे जिन्हे तैराकी नहीं आती है उन्हे तैराकी सिखाने हेतु तरणताल में प्रशिक्षकों तथा लाईफ गार्ड की व्यवस्था भी है।
नेता पक्ष एवं जलकार्य तथा सीवरेज समिति प्रभारी भगतसिंह भदौरिया ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि कुशाभाउ ठाकरे तरणताल शहर के मध्य स्थित है इसके पुनः प्रारंभ होने से नागरिकों एवं बच्चों को तैराकी करने व सीखने का लाभ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!