
झाबुआ सुरेश मुलेवा
गंदगी और अतिक्रमण की चपेट में ग्राम पंचायत अमरगढ़…पंचायत के बिगड़े हाल, सरपंच पिंटू की नाकामी या मनमानी ? सरपंच के कार्यकाल से नाखुश जनता, सीएम हेल्पलाइन पर हुई शिकायत –
ग्राम पंचायत अमरगढ़ में सरपंच पिंटू भूरिया के राज में इन दिनों हालत बेहद बिगड़े हुए हैं। अमरगढ़ की जनता सरपंच के कार्यकाल से नाखुश दिखाई दे रही है। चुनाव के समय सरपंच पिंटू भूरिया ने जो वादे किए थे वह करीब ढाई साल पूरे होने के बाद भी पूरे नही हुए जबकि पिंटू भूरिया की मेहरबानी से पंचायत क्षेत्र में गंदगी पसरी पड़ी और शासकीय जमीने अतिक्रमण की चपेट में है।
ग्रामीण बाबू बिलवाल के द्वारा पंचायत क्षेत्र में फैले अतिक्रमण को लेकर लंबे समय से प्रशासन को शिकायत की जा रही है, वहीं बाबू बिलवाल के द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर भी ग्राम पंचायत अमरगढ़ की शिकायत की गई है। बाबू बिलवाल ने बताया कि ग्राम पंचायत अंतर्गत शासकीय भूमि पर लोगों ने कब्जे कर लिए हैं लेकिन पंचायत की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सरपंच की मिली भगत से दिन पर दिन पंचायत की शासकीय भूमि पर लोग अतिक्रमण कर रहे हैं। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद ही पंचायत में कोई कार्रवाई होती है किंतु पंचायत स्तर से कोई सुनवाई नहीं की जाती है। चुनाव के समय जो वादे किए थे वो पूरे नही हुए, लोग आज भी पानी की समस्या से पीड़ित है। गंदगी पसरी पड़ी है।
