Uncategorized

कम समय मे अर्जित हुई संपत्ति का राज क्या ? 

कौन है शासकीय अधिकारी जिसकी काली कमाई सफेद हो रही है!

झाबुआ सुरेश मुलेवा

भू-माफिया नेंटिया उर्फ नवीन के पीछे

किसका हाथ ?

क्या अलीराजपुर में बैठा अधिकारी कर रहा अपनी काली कमाई को सफेद ?

कम समय मे अर्जित हुई संपत्ति का राज क्या ?

पेटलावद – अवैध सिनेमा हॉल मामले का मुख्य आरोपी नेंटिया उर्फ नवीन को लेकर चौराहों पर तरह-तरह की चर्चाएं सामने आ रही है… पेटलावद अवैध सिनेमा हाल की छत गिरने के बाद से लगातार नेंटिया सुर्खियों में बना हुआ है…फिलहाल गैर इरादतन हत्या के मामले में जमानत पर खुली सांस ले रहा है। चौराहो की चर्चाओं में अब एक बड़ी चर्चा यह निकल कर सामने आई है कि आखिर नेंटिया के पीछे किसका हाथ है? और क्या आलीराजपुर में बैठा कोई अधिकारी नेंटिया को शूट-बूट पहना रहा है। और अपनी काली कमाई को सफेद करने में लगा है। बताने वाले बताते हैं कि एक समय में पेटलावद हादसे के मुख्य आरोपी नेंटिया के पास कुछ नहीं था..! लेकिन कम समय में अचानक नेंटिया ने बड़ी संपत्ति अर्जित की है जो की जांच का विषय है। नेंटिया भूमाफिया होकर अवैध कालोनियों का सरगना भी है। नेंटिया ने कई अवैध कालोनियां बनाई है, जो किसी से छुपी नही। आदिवासियों की भूमि पर भी काफी हेरफेर किया गया है। इसके प्रमाण हमारे पास मय दस्तावेज मौजूद है। सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि आखिर कम समय में इतनी संपत्ति का मालिक बनना कहीं अलीराजपुर में बैठे अधिकारी की काली कमाई को सफेद करने का प्रयास तो नहीं है?? सूत्रों का कहना है कि अलीराजपुर में बैठा अधिकारी अलीराजपुर में जमकर काली कमाई को अर्जित करता है और फिर काली कमाई सफेद में बदलने के लिए नेंटिया तक भेज देता है। फिर नेंटिया यंहा अपनी जादूगरी दिखाता है…. अगर नेंटिया ओर अलीराजपुर के अधिकारी की संपति ओर बैंक खातों को लेकर अगर सही ढंग से जांच की जाए तो कई बड़े खुलासे हो सकते है……!!!

शीघ्र ही

देखिए  नेंटिया के साथ कौन है पेटलावद का शासकीय अधिकारी जो देता है हर कारनामो में पूरा साथ….

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!