Uncategorized

महाभारत 2025

रतलाम नगर के प्रतिभावान साहित्यकार, पटकथा लेखक व इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर दिव्यांश मूंदड़ा की हाल ही में रिलीज हुई नॉवेल ‘महाभारत 2025’, एक फेंटेसी नॉवेल के रूप में देश की नंबर एक फेंटेसी नॉवेल बन चुकी है। इनके इंस्टाग्राम पेजेस ‘महाभारत विद दिव्यांश’ और ‘फिक्शन विद दिव्यांश’ पर 20 करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं और इनके 9 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। दिव्यांश मूंदड़ा द्वारा लिखी गई महाभारत 2025 का विमोचन अरविंद मार्ग स्थित होटल बालाजी सेंट्रल में संपन्न हुआ। रतलाम के राजबाग निवासी प्रकाश एवं दीपाली मूंदड़ा के पुत्र दिव्यांश मुंबई में रहकर पटकथा लेखन का कार्य कर रहे हैं। दिव्यांश ने सीए की पढ़ाई करते हुए 20 वर्ष की उम्र में ‘सीक्रेट ऑफ द हिमालयन ट्रेज़र’ सबसे पहले अपना उपन्यास लिखा था, उसके बाद वेब सीरीज के लिए कहानी लिखने लगे तथा शॉर्ट फिल्म भी बनाते रहे हैं। ‘गैंग्स ऑफ़ बॉम्बे’ क्राइम उपन्यास भी लिखा है जो गैंगवार पर केंद्रित रहा है। उक्त जानकारी देते हुए राकेश पोरवाल ने बताया कि दिव्यांश का लेटेस्ट उपन्यास महाभारत 2025 नेशनल बेस्टसेलर टैग लगा हुआ उपन्यास बन चुका है जिसका विमोचन होटल बालाजी सेंट्रल में राधेश्याम मूंदड़ा, सीमा मूंदड़ा, शशिकुमार माहेश्वरी, उषा माहेश्वरी ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, डॉ प्रदीप कोठारी, डॉ विपिन माहेश्वरी आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर हकीमुद्दीन आरिफ, पारस कथूरिया, प्रकाश सेठिया, डॉ नरेंद्र कुमार गुप्ता, संजय मजावदिया, पवन सोमानी, यशवंत मेहता, डॉ हमीरसिंह राठौड़, ब्रजराजसिंह व सहज योग परिवार सदस्य सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सरला माहेश्वरी ने तथा आभार प्रकाश मूंदड़ा ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!