अवैध मादक पदार्थ 440 ग्राम MDMA कीमती 44 लाख 42 हजार रुपए जप्त
थाना माणकचौक रतलाम पुलिस व्दारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार की लगातार सक्रियता से अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थानो को निर्देशित किया गया है । जिसके अंन्तर्गत पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन मे अति.पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के नेतृत्व में माणकचौक रतलाम के थाना प्रभारी अनुराग यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी ।
अनुराग यादव के नेतृत्व मे गठित टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति जिनमे से एक की दाढ़ी बढ़ी हुई एवं क्रीम रंग की शर्ट व काले रंग का पैंट पहना हुआ है एवं दूसरे व्यक्ति जिसकी दाढ़ी कम व बाल काले होकर महरून रंग की टी शर्ट व काले रंग का पैंट पहनी हुई है, जो दोनों व्यक्ति अमूमन करमदी गाँव के पास आते है, और MD ड्रग्स की सप्लाई करते है और करमदी नमकीन क्लस्टर के पास क्षेत्र में MD ड्रग्स की बिक्री करने आने वाले है, जो अपने पास अवैध MD ड्रग्स छुपाकर रखते है । यदि तत्काल घेराबंदी कर पकडा जाये तो सफलता मिल सकती है। अन्यथा देरी होने पर वह दोनों व्यक्ति निकल जाएंगे। सुचना तस्दीक हेतु थाने से हमराही फोर्स के मुखबीर बताये स्थान पहुँचकर आरोपीगणो भावेश भाई रावल पिता जितेंद्र रावल उम्र 36 वर्ष निवासी हरिओम सोसायटी मोरवी जिला राजकोट गुजरात एवं अल्पेश परघरमोर पिता सुरेश परघरमोर उम्र 25 वर्ष निवासी नाहरा बस्ती नागपूर महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर आरोपीगणो से 440 ग्राम मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स किमती 4,42,0000 रुपये की तथा नगदी 3000 रुपये व दो मोबाईल जप्त किया जाकर आरोपीगणो के विरुद्ध थाना हाजा पर अप.क्र. 407/25 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है ।


