Uncategorized

जिसकी टीम मज़बूत रहेगी वह आगे रहेगा

थाना प्रभारी गायत्री सोनी

रतलाम कोई भी छात्र मेहनत करके अपनी पहचान बन सकता है तथा अपनी टीम का नाम रोशन कर सकता है जिसकी टीम मजबूत होगी वह आगे रहेगा यह बात श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर माध्यमिक कक्षा छात्र परिषद के शपथ समारोह को संबोधित करते हुए औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी गायत्री सोनी ने विद्यार्थियों से कही उन्होंने कहा कि बच्चों को सभी क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि यातायात थाना प्रभारी नीलम चोगड ने कहा कि जो चीज बुरी है उससे हमें दूरी बनाकर रखना चाहिए श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग ने कहा कि आपके बीच में एक बहुत बुरी चीज है जिसका नाम मोबाइल है उसका सोच समझकर उपयोग करें कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथि गायत्री सोनी, नीलम चौगड, गुरनाम सिंह डंग, अजीत छाबड़ा, प्रधान अध्यापिका सरला माहेश्वरी ने मां सरस्वती व गुरु तेग बहादुर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया। बच्चों ने शबद तथा मां सरस्वती की आराधना प्रस्तुत की। अतिथियों का स्वागत समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह, सचिव अजीत छाबड़ा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र वाधवा, समिति सदस्य सतपाल सिंह डंग,गगनदीप सिंह डंग, गुरविंदर सिंह खालसा, प्राचार्य मेघा वैष्णव प्रधान अध्यापिका सरला माहेश्वरी, इंचार्ज मनीषा ठक्कर आदि ने किया। इस अवसर पर अतिथियों ने छात्र परिषद को शेसे पहनाकर, बैच लगाकर व ध्वज प्रदान कर पद की शपथ दिलवाई ।हेड बॉय मोहम्मद अली, हेड गर्ल काशवी चौहान, डिसिप्लिन हेड छवि पंवार, स्पोर्ट्स हेड मिष्टि परिहार, बाबा अजीत सिंह हाउस के महक कसेरा, अल्हान मोहम्मद, वेदिका पाइडिया, बाबा जुझार सिंह हाउस के तिथि वर्मा, मोहम्मद ईशान खान, प्राची शर्मा बाबा जोरावर सिंह हाउस के सारा जरिन मंसूरी, कविश शर्मा, रक्षा कुंवर चंद्रावत बाबा फतेह सिंह हाउस के सानिध्य चौहान, सैयद नुसरा बी ,अल्फिया सिद्दीकी ने पदभार ग्रहण किया । इस अवसर पर अतिथियों ने बच्चों को नशे से दूरी है जरूरी की शपथ भी दिलवाई ।कार्यक्रम का संचालन वैशाली बोरगांवकर व शिवानी सिंह ने किया आभार प्रदर्शन प्रधान अध्यापिका सरला माहेश्वरी ने माना अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!