Uncategorized

पार्थिव शिवलिंग निर्माण ,पूजन, अभिषेक एवं विसर्जन

रतलाम श्री कालिका माता मंदिर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर परिसर में  शिवलिंग निर्माण ,पूजन, अभिषेक एवं विसर्ज करवाया गया समिति अध्यक्ष मोहनलाल भट्ट , सचिव हरीश कुमार बिंदल व प्रवक्ता राकेश पोरवाल ने बताया कि इस अवसर पर विधानाचार्य पंडित शैलेंद्र जोशी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को श्रावण सोमवार का महत्व बताते हुए कहा कि श्रावण सोमवार का व्रत व्यक्ति की नकारात्मक ऊर्जा, रोग और दरिद्रता को दूर करने में सहायक माना जाता है इसके अलावा स्वास्थ्य, संतान और आर्थिक समस्याएं भी इससे दूर होती है सावन के सोमवार में शिवजी की पूजा सर्वोत्तम मानी गई है पूजा के दौरान मुख्य रूप से शिवलिंग की पूजा होती है और शिवलिंग पर जल बेलपत्र आदि अर्पित किए जाते हैं। आयोजन के अंत में आरती कर प्रसादी वितरित की गई। समिति ने बताया कि श्रावण माह के दौरान झूलेलाल मंदिर परिसर में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से 12 तक निशुल्क पार्थिव शिवलिंग निर्माण पूजन विसर्जन किया जा रहा है नागरिक इस धार्मिक आयोजन का लाभ लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!