पार्थिव शिवलिंग निर्माण ,पूजन, अभिषेक एवं विसर्जन

रतलाम श्री शिव आराधना महोत्सव समिति द्वारा श्री कालिका माता मंदिर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर परिसर में पार्थिव शिवलिंग निर्माण ,पूजन, अभिषेक एवं विसर्ज करवाया गया जिसमे अभी तक 2 हजार से अधिक नागरिक धर्म लाभ ले चुके हे । समिति अध्यक्ष मोहनलाल भट्ट , सचिव हरीश कुमार बिंदल व प्रवक्ता राकेश पोरवाल ने बताया कि इस अवसर पर विधानाचार्य पंडित शैलेंद्र जोशी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को श्रावण सोमवार का महत्व बताते हुए कहा कि बाबा महाकाल की कृपा भक्तो पर सावन माह में विशेष रूप से बरसती हे पवित्र श्रावण सोमवार का व्रत व्यक्ति की नकारात्मक ऊर्जा, रोग और दरिद्रता को दूर करने में सहायक माना जाता है । सावन सोमवार में भगवान शिवजी की पूजा सर्वोत्तम मानी गई है पूजा के दौरान मुख्य रूप से शिवलिंग की पूजा होती है और शिवलिंग पर पवित्र जल बेलपत्र आदि अर्पित किए जाते हैं। सुनील भट्ट, राजाराम मोतियानी, अजय चौहान, दिनेश वाघेला सहित नागरिक मौजूद थे ।आयोजन के अंत में आरती कर प्रसादी वितरित की गई। समिति ने बताया कि श्रावण माह के दौरान झूलेलाल मंदिर परिसर में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से 12 तक निशुल्क पार्थिव शिवलिंग निर्माण पूजन विसर्जन किया जा रहा है नागरिक इस धार्मिक आयोजन का लाभ लें।
