सैकड़ो महिलाओं ने की सहभागिता, बालिकाओं का हुआ सम्मान
श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर से गुप्तेश्वर महादेव मंदिर चारणपुरा तक महिलाओं की विशाल कावड़ यात्रा हुई आयोजित...!

पेटलावद सुरेश मुलेवा
श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर से गुप्तेश्वर महादेव मंदिर चारणपुरा तक महिलाओं की विशाल कावड़ यात्रा हुई आयोजित…
सैकड़ो महिलाओं ने की सहभागिता, बालिकाओं का हुआ सम्मान

शहर के बामनिया रोड पर स्थित श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर समिति के तत्वाधान में दूसरे वर्ष महिलाओं की विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। कावड़ यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने कावड़ लेकर सहभागिता की। कावड़ यात्रा पिपलेश्वर महादेव मंदिर पेटलावद से प्रारंभ हुई जो कि शहर के प्रमुख मार्गों व रूपगढ़ होते हुए ग्राम चारणपुरा पहुची। जंहा सभी महिलाओ ने भगवान महादेव का जलाभिषेक किया। वही महाआरती ओर महाप्रसादी का आयोजन भी किया गया। कावड़ यात्रा में सभी महिलाएं बोल-बम, बोल-बम के जयकारे लगाते हुए चल रही थी। यात्रा में महिलाओं के साथ बालक-बालिकाएं भी शामिल थे। चारणपुरा गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर पंडित नितेश दवे ने विधि-विधान से पूजा संपन्न करवाई। वही कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति द्वारा बालिकाओं का सम्मान किया गया एवं उन्हें टिफिन बॉक्स प्रदान किए गए। यात्रा संयोजक एवं वार्ड पार्षद ममता गुजराती द्वारा यात्रा में शामिल हुई सभी महिलाओं एवं आयोजन को सफल बनाने वाले समिति के सभी सदस्यों का आभार माना गया।