
रतलाम मनकामेश्वर महादेव मंदिर महिला मंडल टीआईटी रोड ने माई जी का मठ पर सावन का उत्सव मनाया इस अवसर पर मंडल की महिलाओं ने हरे वस्त्र धारण कर झूले झूले तथा सावन के गीत अरी बहना छाई घटा घनघोर सावन के दिन आ गए उमड घुमड़ घन गरजते हैं अरी बहना ठंडी ठंडी पड़त फुहार…. गाया ।इस अवसर पर तारा पोरवाल ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है सावन में चारों ओर हरियाली नजर आती है इस दौरान झूला झूलने की परंपरा है जो पति-पत्नी के प्रेम और सामंजस्य का प्रतीक है मान्यता है भगवान शिव ने भी माता पार्वती के लिए झूला लगाया था । महिलाओं ने भगवान शिव की आरती उतारी तथा प्रसाद वितरित की इस अवसर पर मंडल की कंचन काबरा, तारा पोरवाल, दुर्गा चंद्रावत, नंदा चंद्रावत, पिंकी शर्मा ,पूनम, श्याम ,हीरामणि पुरोहित, सरोज बेन, मंजू चौधरी, अनीता मजावदिया, मंजू देवड़ा, सरिता देवड़ा, मीनाक्षी पांचाल, मीना मेहता सहित विभिन्न सदस्याएं मौजूद थी ।
