Uncategorized

शिव जी का आशीर्वाद पाने के लिए श्रावण मास में पुजा की जाती है

भगवान शिव की

रतलाम श्री शिव आराधना महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार से प्रारंभ हुए पवित्र श्रावण माह में श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट की महोत्सव समिति द्वारा पार्थिव शिवलिंग निर्माण, पूजन, अभिषेक एवं विसर्जन का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ इस दौरान नागरिकों को विधानाचार्य पंडित शेलेन्द्र जोशी ने बताया कि भगवान शिव की पूजा करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए श्रावण मास मनाया जाता है क्योंकि भोलेनाथ ने स्वयं कहा है श्रवण मुझे अत्यंत प्रिय है इसका माहात्य सुनने योग्य है अतः इसे श्रावण कहा जाता है इस मास में श्रावण नक्षत्र युक्त पूर्णिमा होती है इस कारण भी इसे श्रावण माह कहा जाता है इसके महत्व के श्रवण मात्र से यह सिद्धि प्रदान करने वाला है इसलिए भी यह श्रावण संज्ञा वाला है। अभिषेक के दौरान नागरिकों ने झूलेलाल मंदिर हॉल में भगवान शिव के शिवलिंग का निर्माण, अभिषेक पूजन किया तथा अंत में आरती कर प्रसादी वितरित की गई। महोत्सव समिति अध्यक्ष मोहनलाल भट्ट, ट्रस्ट सचिन हरीश कुमार बिंदल, विशाल जायसवाल, मनोहर पोरवाल,जनक नागल, राजाराम मोतियानी, राधा वल्लभ पुरोहित, पूरणमल अग्रवाल सहित नागरिक मौजूद थे । महोत्सव अध्यक्ष मोहनलाल भट्ट ने बताया कि झूलेलाल मंदिर हॉल में श्रावण माह में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से पार्थिव शिवलिंग निर्माण पूजन अभिषेक आयोजित किया जाएगा जिन नागरिकों को इसमें हिस्सा लेना है 8:30 बजे हाल में उपस्थित हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!