देशलोकल न्यूज़

पुलिस की तत्परता से संदिग्ध पकड़ाए

ग्राम करड़ा वद से

सुरेश मुलेवा , पेटलावद –

पेटलावद में मेडिकल संचालक के साथ हुई लूट की घटना के बाद पेटलावद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए क्षेत्र में घेराबंदी की और जिसके परिणाम स्वरूप ग्राम करडावद से दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। जिनसे एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच कर रही है, फिलहाल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस के खुलासे के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस द्वारा संदिग्ध युवकों से पूछताछ की जा रही है। वही लूट के घटना को लेकर पेटलावद एसडीओपी अनुरक्ति सबनानी मौके पर पहुंची है और फरियादी से मामले की जानकारी ली जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!