
रतलाम श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति द्वारा संचालित नगर के विभिन्न विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग ने बताया कि मुख्य आयोजन अरविंद मार्ग स्थित श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में संपन्न हुआ जहां कक्षा 12 वीं वर्ष 2025 की परीक्षा में सर्वोच्च अंक लाने वाले छात्र आदर्श सिंह भदौरियाके पालक विदेश सिंह भदौरिया व गीता भदोरिया ने ध्वज फहराया । अतिथि स्वागत सरदार अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग, उपाध्यक्ष हरजीत चावला ,सचिव अजीत छाबड़ा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह वाधवा, प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा समिति सदस्य सतपाल सिंह डंग, धर्मेंद्र सिंह गुरुदत्ता, हरजीत सलूजा, गगनदीप सिंह डंग , गुरविंदर खालसा प्राचार्य डॉ रेखा शास्त्री, प्रधानाध्यापिका कविता कुँवर आदि ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष डंग ने कहा कि विद्यार्थियों को श्रेष्ठ परिणाम देने का प्रतिफल उनके पालकों को मिलता है जिसकी वजह से आज छात्र भदोरिया के पालक ने ध्वज फहराया ।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व योगा प्रस्तुत किया। श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर में अजीत छाबड़ा ने ध्वज वंदन किया न्यू रोड स्थित श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल पर समिति के गुरमीत गुरुदत्ता ने ध्वज फहराया प्राचार्य मेघा वैष्णव प्रधान अध्यापिका सरला माहेश्वरी इंचार्ज मनीषा ठक्कर सहित शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद थे।


