
📰 हरियाणा से पीयूष अरोरा सेक्टर-9
फरीदाबाद।
सेक्टर-9 बायपास रोड पर बदोली गांव के नज़दीक रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, एक *महिंद्रा थार (नंबर HR29BC2493)* तेज रफ़्तार में आ रही थी। अचानक सड़क पार कर रही महिला को उसने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गाड़ी काफी तेज़ी से चलाई जा रही थी और ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्ज़े में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
गाड़ी को पुलिस ने ज़ब्त कर लिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है। फिलहाल ड्राइवर की गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई को लेकर पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द सख़्त कदम उठाए जाएंगे।
यह हादसा एक बार फिर तेज़ रफ़्तार और लापरवाह ड्राइविंग की खतरनाक तस्वीर सामने लाता है।



