राज्य

शोभा यात्रा निकाली

जन्माष्टमी पर्व पर

झाबुआ सुरेश मुलेवा

ग्वालों के आराध्य देव श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पेटलावद के इतिहास में पहली बार जन्माष्टमी के अवसर पर सकल पंच गवली समाज पेटलावद और श्री कृष्ण नवयुवक मण्डल गवली समाज द्वारा नगर में श्री राधाकृष्ण मन्दिर कुंज गली से नगर के प्रमुख मार्गों से लड्डू गोपाल जी की शोभायात्रा निकाली जिसमें सभी सामाजिक साथियों और मातृशक्ति ने पूरे उत्साह से सहभागिता की कई बच्चों ने राधा कृष्ण का रूप धारण किया और भजन, कीर्तन, नृत्य और डांडिया रास किया गया शोभा यात्रा का मार्ग में स्वागत किया गया और आरती उतारी गई, अंत में राधाकृष्ण मन्दिर पर महा आरती उतारी गई और फरियाली खिचड़ी और फल प्रसादी वितरित की गई।शोभा यात्रा व्यवस्था प्रबंधन व संचालन में मोहनलालजी पटेल, मोहनलाल जी चौधरी, श्यामजी सतोगिया, राजेन्द्र जी मोरिया, भगीरथ जी चंदेल, रमेशजी चौधरी, कालूजी पटेल, गोपालजी मोरिया, मनीषजी सतोगिया, ओम जी सतोगिया, महेशजी पटेल, दिनेशजी चंदेल, मोनूजी सतोगिया, गणेशजी चौधरी, ऋषभजी पटेल का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!