
लायन्स क्लब रतलाम समर्पण ने शंकुस हॉस्पिटल के सहयोग और सेवाभावी लायन यास्मीन शैरानी जी के सौजन्य से एक वृहद स्वास्थ्य शिविर, शैरानी पूरा जमात खाने में लगाया।
शिविर का प्रारम्भ क्लब अध्यक्ष लायन डॉ श्वेता विनचुरकर के द्वारा
स्वागत उदबोधन से हुआ जिसके पश्चात् कैंप में पधारे डॉक्टर्स और अन्य सहायकों की टीम जिसमे डॉ संदीप कुमावत, डॉ नेहा परमार, नर्सिंग स्टाफ तुषार वनकर , कैंप कॉर्डिनेटर सुरेश मनवर, प्रदीप पंवार, कुणाल देवड़ा और हरिओम डामर का क्लब के सदस्यों अध्यक्ष डॉ श्वेता विनचुरकर, डिस्ट्रिक चेयर परसन पर्यावरण समिति यास्मीन शैरानी,डिस्ट्रिक्ट चेयर पर्सन वीणा जी छाजेड़,सचिव रीता दीक्षित, कोषाध्यक्ष कविता व्यास ,सह कोषाध्यक्ष विनीता नागोरिया ,कविता ओझा , और पूर्व अध्यक्ष अनिता झालीवाल ने सम्मान किया।जिसके पश्चात् यास्मीन जी के प्रयासों से 109 जरूरतमंदों के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लिया गया।
शिविर में सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण से लेकर कई गंभीर बीमारियों की जांच करवाने की सुविधा थी।
गंभीर बीमारी के बारे में पता पढ़ने पर बीमारों को तुरंत शंकुस अस्पताल गाड़ी से पहुंचाया गया । जहां एक्सपर्ट डॉक्टर्स के द्वारा उनका इलाज संभव हो सकेगा।
