कंटेनर लदान के लिए भी व्यापारियों को विशेष सुविधा दी जा रही है

रतलाम ( राकेश पोरवाल )भारतीय रेलवे में रेल यात्रियों की सुविधा बढ़ाने व रेलवे की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न नवाचार किया जा रहे हैं रतलाम आए रेलवे बोर्ड अध्यक्ष सतीश कुमार ने एक चर्चा के दौरान बताया कि रेलवे में रेल यात्रियों की सुविधा के लिए नए-नए प्रयोग किया जा रहे हैं जिसके चलते अब रेल यात्रियों को पार्सल भेजने के लिए रेलवे स्टेशन नहीं आना पड़ेगा रेलवे नागरिकों के घर से ही पार्सल को कलेक्ट करके उनके गंतव्य स्थल पर घर तक पहुंचाने की योजना पर अमल प्रारंभ कर दिया गया है फिलहाल देश के दो शहरों में यह योजना प्रारंभ की गई है भविष्य में इसमें और सुधार करकेव पुरे देश में नागरिको को यह नई सुविधा दी जाएगी वहीं । उन्होंने कहा कि रेल यात्रियों की शिकायतों पर कड़ी निगाह रख कर रेलवे त्वरीत कार्रवाई कर रहा है तथा प्राप्त शिकायतों का निराकरण कर रेल यात्रियों को सुविधा दे रहा है । उन्होंने कहा कि उज्जैन सिंहस्थ के लिए रेलवे में व्यापक योजना बनाई गई है तथा नए स्टेशन बनाए जा रहे हैं, वहीं साप्ताहिक ट्रेनों में सुरक्षा बलों की कमी जल्दी ही दूर किए जाने की बात कही। बांसवाड़ा से दिल्ली लौटते समय रतलाम रेलवे स्टेशन पर परकारो से चर्चा से पहले कुमार ने रतलाम रेलवे स्टेशन का सघन निरीक्षण किया रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 से प्रारंभ हुआ निरीक्षण प्लेटफार्म नंबर 7 तक व रेलवे कालोनी के सर्कुलेटिंग एरिया तक हुआ विभिन्न स्थानों पर निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार द्वारा टाइल्स व अन्य तोड़फोड़ पर उन्होंने सख्त नाराजगी जाहिर की वहीं प्लेटफ़्रॉम न 3 पर खड़ी ट्रेनों के डिब्बों पर गंदगी व रेलवे स्टेशन के प्याऊ ,रेलवे लाइन, प्लेटफॉर्म के अन्य स्थानों पर फैली गंदगी देखकर रेलवे बोर्ड अध्यक्ष कुमार ने सीनियर डीएमई ( सी एंड डब्लू) भजन ललाल मीणा को कड़ी फटकार लगाई इस पर मीना चेयरमेन कुमार को सफाई देने लगे तो उन्होंने कहा आप बहस नही करें तथा काम पर ध्यान दें तथा मंडल रेल प्रबंधक आश्विन कुमार को उन पर कार्रवाई करने के आदेश दिए। वहीं रेलवे प्लेटफार्म सर्कुलेटिंग एरिया में निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार द्वारा तोड़ी गई महँगी टाइल्स व पत्थर पर उन्होंने सख्त नाराजगी जताते हुए वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) पीयूष पांडे के समक्ष नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बंधित ठेकेदार पर कार्रवाई करने के आदेश दिए। मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हिना केवल रामानी, जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा सहित विभिन्न रेल अधिकारी इस दौरान मौजूद थे।




