
रतलाम नामली के पलदुना गांव की निवासी काजल ने सभी को अच्छा बेवकूफ़ बना कर शादी कर ली और इस घटना से अब पर्दा उठा वह रतलाम में अपने मामा के यहां रहकर कॉलेज की विद्यार्थी थी उसने ऐसी साजिश रची की सभी को बेवकूफ बना कर प्रेम विवाह कर लिया थाना पिपलौदा क्षेत्र के अंगेठी बड़ौदा गांव में 21 अगस्त को छात्रा काजल परिहार के नदी में गिरने की बात झूठी साबित हुई। दरअसल, काजल गांव के ही युवक राहुल के साथ शादी करके बुधवार रात पिपलौदा थाने पहुंची।
नदी में गिरने की सूचना के बाद पुलिस ने और गांव वालों ने नदी में सर्चिंग कर काजल को ढूंढने की बहुत कौशिश की थी पर कोई पता नहीं चला था।
पुलिस को जांच में पूरे मामले की परत दर परत खुलती चली गई पता चला कि शुरुआत में काजल के छोटे भाई ने नदी में गिरने की कहानी गढ़ी थी, लेकिन बाद में उसने स्वीकार किया कि काजल पिकअप वाहन में बैठकर चली गई थी। पुलिस को शुरू से ही शंका थी, क्योंकि कॉल डिटेल में काजल और राहुल के बीच लगातार बातचीत सामने आई थी। टीम उसकी लोकेशन हरदा तक ट्रेस कर चुकी थी। जांच में सामने आया कि दोनों ने हरदा के मंदिर में शादी रचा ली हे। दोनों ने मिलकर परिवार और पुलिस को गुमराह करने के लिए यह योजना बनाई थी



