देशमध्य प्रदेश

ऑपरेशन सिंदूर थीम पर महिलाओं ने गरबा रास किया

रतलाम शारदीय नवरात्रि के पांचवें दिन शहर के प्राचीन मां कालिका माता मंदिर पर माता रानी का आकर्षक श्रंगार किया गया श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट अध्यक्ष राजाराम मोतियानी उपाध्यक्ष मोहनलाल भट्ट सचिव हरीश कुमार बिंदल ने बताया कि इस अवसर पर प्रातकाल ब्रह्म मुहूर्त किया इस दौरान रंगोली दल के अजय सिंह चौहान, जयूजी सोलंकी, दीपक शर्मा ,जयेश कसेरा, राखी उपाध्याय आदि ने ऑपरेशन सिंदूर थीम पर 3 घंटे में सुंदर रंगोली बनाई इस रंगोली में भारतीय सेना के लड़ाकू विमान व भारत विजय का सजीव चित्रण किया गया था इस दौरान महिलाओं ने विभिन्न देशभक्ति पूर्ण गीतों जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा वो भारत देश है मेरा ..मेरे देश की धरती सोना उगले उगले हीरे मोती मेरे देश की धरती… सहित भजनो पर गरबा के माध्यम से माता रानी की आराधना कीl
गरबे के दौरान ट्रस्ट पदाधिकारी ने गरबा खेलने वाली मातृशक्ति के चरण कुंकू हल्दी से पूजे तथा उन्हें उपहार प्रदान किया । इससे पूर्व सुबह दीपक पुरोहित, डॉ व्ही व्ही पुरोहित ने माता रानी की आरती की । शाम को निराश्रितों को भोजन वितरण से पूर्व माता रानी को सोनू व्यास, राजेंद्र शर्मा, हरीश कुमार बिंदल आदि ने भोग लगाया तथा प्रसादी वितरित की। गरबे में सैकड़ो महिलाओं ने हिस्सा लिया ट्रस्ट पदाधिकारी ने बताया कि नवरात्रि के दौरान मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ भी किया जा रहा है जिसमें राजेंद्र शर्मा, महेश शर्मा ,नरेंद्र गिलडा ,शांताबाई अधिकारी ,वसुमति सिंह परमार सहित विभिन्न नागरिक अखंड पाठ कर रहे हैं l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!