देशमध्य प्रदेश

अणुव्रत समिति द्वारा

सर्किल जेल में दिपावली पर्व पर मिठाईयां

रतलाम अणुव्रत समिति द्वारासर्किल जेल में महिला बंदियों को दीपावली पर मिठाई, शाल, सुहाग सामग्री का वितरण किया गया। समिति अध्यक्ष अंगूरबाला मांडोत ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया। जेल अधीक्षक लक्ष्मणसिंह भदौरिया, उपजेल अधीक्षक ब्रजेश मकवाना, सहायक अधीक्षक विनोद विश्नोई, डा. मोहित राठौर अतिथि थे। मंत्री रत्ना भटेवरा, सहमंत्री समीक्षा दख, प्रचार मंत्री दीपा राजावत, सदस्य सरोज मूणत, ज्योति पीपाड़ा, विकास भांगू, तेरापंथ फेडरेशन अध्यक्ष निपुण कोठारी उपस्थित रहे। अंगूरबाला ने बताया कि आचार्य तुलसी ने सामाजिक समरसता के लिए अणुव्रत का सूत्रपात किया। मानव सुधार के लिए छोटे-छोटे नियम बनाए। संचालन ब्रजेश मकवाना ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!