क्राइममध्य प्रदेश

बच्चों को गुड टच और बेड टच के बारे में बहुत अच्छे से जानकारी दी

रतलाम लायंस क्लब रतलाम समर्पण द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत बड़बड़ क्षेत्र स्थित विद्यालय में छात्रों को गुड टच और बेड टच की जानकारी दी गई,कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ , ओधोगिक क्षेत्र थाना प्रभारी गायत्री सोनी का स्वागत अध्यक्ष ला डॉ श्वेता विंचुरकर , रीजन चेयरपर्सन ला प्रेमलता दवे ने किया ,रीजन चेयरपर्सन का स्वागत सचिव ला रीता जी और ला MJF रेणु ने, DC ला संतोष जोशी का स्वागत कोषाध्यक्ष ला कविता और ला कुसुम ने किया।
संचालक ला रेणु व्यास और विद्यालय प्राचार्य शिल्पिका मेसी का स्वागत ला किरण ने किया।
स्वागत उदबोधन अध्यक्ष लायन डॉ श्वेता विंचुरकर ने दिया, मुख्य अतिथि गायत्री सोनी ने अपने उद्बोधन में बच्चों को गुड टच और बेड टच के बारे में बहुत अच्छे से जानकार दी, उन्होंने बच्चों से कहा कि यदि किसी भी उम्र का व्यक्ति आपके शरीर के किसी अंग को छूता है या किसी प्रकार की बात करता है तो उसका उद्देश्य क्या है यह समझना चाहिए, उन्होंने बच्चों को खतरा महसूस होने पर 1098 नंबर भी याद कराया , रीजन चेयरपर्सन प्रेमलता और DC ला संतोष ने भी गुड टच और बेड टच के बारे में बच्चों को सजग किया, आभार प्रदर्शन सचिव रीता दीक्षित ने किया , संचालन प्रोजेक्ट चेयरपर्सन ला सविता तिवारी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!