देशमध्य प्रदेशयुवा

अमन जायसवाल ने MBBS में हासिल की शानदार सफलता

अमलेटा गांव का

रतलाम जिले के अमलेटा गांव के रहने वाले अमन जायसवाल, पिता निलेश जायसवाल ने 2025 में अपनी मेहनत और लगन के बल पर सीहोर के सत्य साईं मेडिकल कॉलेज में MBBS में प्रवेश लेकर अपने पिता का सपना साकार किया है।          अमन ने अपनी नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी रतलाम के शास्त्री नगर स्थित “अभ्यास कैरियर इंस्टीट्यूट” से की थी। वर्ष 2024 में कुछ अंकों से रह जाने के कारण वे निराश हो गए थे, लेकिन अभ्यास कैरियर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर राकेश कुमावत सर के मार्गदर्शन, मोटिवेशन और सही दिशा-निर्देशन ने अमन को दोबारा खड़ा किया।

राकेश सर की प्रेरणा से अमन ने एक नया जोश पाया और अगले ही प्रयास में MBBS सीट प्राप्त कर ली।

अमन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अमलेटा के सरकारी स्कूल से प्राप्त की, जहाँ सैयद सर ने उन्हें डॉक्टर बनने की राह दिखाने में अहम भूमिका निभाई। घर की आर्थिक स्थिति सामान्य होने के बावजूद, पिता निलेश जायसवाल, जो इफ्का फैक्ट्री में कार्यरत हैं, ने अपने बेटे के सपनों को साकार करने के लिए हर संभव प्रयास किया।             अमन की इस सफलता ने पूरे परिवार, गांव और संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है।                                    यह अमलेटा गांव का दूसरा विद्यार्थी है जो MBBS की पढ़ाई के लिए चुना गया है। इससे पहले आदित्य कटारिया भोपाल से MBBS के फाइनल ईयर में अध्ययनरत हैं और जल्द ही डॉक्टर बनकर गांव लौटने वाले हैं।

गांव में अमन के आगमन पर ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और खुशी के माहौल में स्वागत किया गया।परिवार, ग्रामवासी और अभ्यास परिवार ने अमन को दिल से बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!