खेलदेश

JRI क्रिकेट अकादमी के आशुतोष शर्मा का चयन

रतलाम के JRI क्रिकेट अकादमी के आशुतोष शर्मा का चयन14 नवंबर से दोहा कतर मैं होने वाले राइजिंग स्टार्स एशिया कप टूर्नामेंट के लिए India-ए टीम मैं हुआ है,आशुतोष के भाई श्री अनिल शर्मा ने बताया कि आशुतोष जब भी रतलाम में होता है तो JRI के कोच लोकपाल सिंह सिसोदिया के पास रेलवे ग्राउंड पर ही प्रैक्टिस करता है,

टूर्नामेंट मैं इंडिया टीम को ग्रुप B मैं रखा गया है,जिसमे उन्हें UAE ,OMAN,और पाकिस्तान-A से खेलना है , टीम का कैम्प बैंगलोर में है 7 नवम्बर से लगेगा !

आशुतोष रेलवे की और से रणजी ट्रॉफी एवं विगत दो वर्षों आईपीएल मैं भी खेल रहे है ,पिछले वर्ष उन्हें दिल्ली कैपिटल ने रिकॉर्ड ३ करोड़ ८० लाख रुपए में खरीदा था ।आशुतोष की इस उपलब्धि के लिए उन्हें जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष कीर्ति शरण सिंह, उपाध्यक्ष निमिष व्यास ,सचिव जोस चाको, क्रिकेट संघ के सदस्य एवं BJP जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय,भगत सिंह भदौरिया,गौरव अजमेरा सहित अन्य सदस्यों ,आशुतोष क्रिकेट क्लब के अश्विनी शर्मा एवं अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों ने बधाई दी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!