ऑनलाइन काव्य गोष्ठी “बोल क्योंकि जरूरी है का सफल आयोजन

फरीदाबाद हरियाणा ब्राउन पेज पब्लिकेशन तथा “राष्ट्रीय साहित्य नवरत्न मंच” के तत्वावधान में दिनांक 18/1/2026 को गूगल मीट के माध्यम से एक भव्य ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंच ब्राउन पेज पब्लिकेशन के संस्थापक पियूष अरोड़ा जी द्वारा संभाला गया और इनका साथ राष्ट्रीय नवरत्न मंच की संस्थापिका डॉ.अनामिका दूबे “निधि” ने दिया ।
काव्य गोष्ठी में देश के विभिन्न प्रांतों से जुड़े कवि-कवयित्रियों —- श्वेता शर्मा, खुशी सिंह, अमित पाल, विजय राजन, डॉ. रूपाली गर्ग, माहा फातिमा, तरन्नुम, रजनी कुमारी, अभिनव दीक्षित, कृत्या नंद झा, ऋषभ कोठारी, शिरीन मुंशी, डिंपी राजपूत, सुम्बुल, प्रेरणा भारती, शिल्पा यादव, शिवांशु मिश्रा, मीनू बब्बर, नव्या ने अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कविता, गीत, ग़ज़ल और नज़्म के माध्यम से प्रेम, सामाजिक सरो
कार, नारी चेतना, देशभक्ति एवं जीवन दर्शन जैसे विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके पश्चात एक से बढ़कर एक रचनाओं का पाठ हुआ, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा।
अंत में आयोजक संस्था “ब्राउन पेज पब्लिकेशन” तथा “राष्ट्रीय साहित्य नवरत्न मंच” ने सभी प्रतिभागी कवियों, अतिथियों एवं श्रोताओं का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे साहित्यिक आयोजनों के निरंतर आयोजन की बात कही। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। राष्ट्रीय साहित्य नवरत्न मंच
साहित्यिक, संस्कृतिक संस्था
मुंबई,महाराष्ट्र
ब्राउन पेज पब्लिकेशन
फरीदाबाद, हरियाणा




