मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के राजगढ़ में एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बलात्कार की शिकार हुई मूक-बधिर नाबालिग लड़की की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि नरसिंहगढ़ कस्बे में सरकारी विश्राम गृह के पीछे झोपड़ी में रहने वाली 11 वर्षीय बच्ची घर से लापता हो गई थी। अगले दिन वह जंगल में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली थी।नरसिंहगढ़ के पुलिस उपविभागीय अधिकारी उपेन्द्र भाटी ने बताया कि नाबालिग को अत्यधिक रक्तस्राव हुआ था। उन्होंने बताया कि पहले उसे नरसिंहगढ़ के सिविल अस्पताल और भोपाल के हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी दो सर्जरी की गईं।अधिकारी ने बताया कि लड़की को वेंटिलेटर पर रखा गया था लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। रात 10 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।भाटी ने बताया कि पुलिस ने लड़की से बातचीत करने के लिए सांकेतिक भाषा विशेषज्ञों को बुलाया था ताकि बलात्कारी की पहचान की जा सके, लेकिन वह गंभीर आंतरिक चोटों के कारण बेहोश रही।अधिकारी ने बताया कि पुलिस अपराध को अंजाम देने वाले व्यक्ति का पता लगाने के लिए सुराग तलाश रही है।इस बीच, पीड़िता का अंतिम संस्कार नरसिंहगढ़ में कर दिया गया।
Related Articles
विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस: एक समावेशी समाज की ओर
March 21, 2025
क्यू.आर. कोड से भुगतान की सुविधा
February 7, 2025
Check Also
Close
-
बजा बिगुल रतलाम प्रेस क्लब चुनाव काApril 11, 2025

