Uncategorized

विश्व महिला दिवस पर महिलाओं का हुआ सम्मान

भारतीय स्त्री शक्ति रतलाम ईकाई द्वारा

रतलाम भारतीय स्त्री शक्ति जिला रतलाम इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कस्तूरबा नगर स्थित सुमंगल गार्डन में विलक्षण प्रतिभा की धनी और विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाली मातृशक्ति के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि निरीक्षक मोनिका सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन,भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप मंत्र के साथ किया गया।सचिव सारिका शर्मा ने संगठन गीत और अध्यक्ष सविता तिवारी ने स्वागत उद्बोधन और संस्था की भूमिका प्रस्तुत की।
संस्था पदाधिकारियों द्वारा मोनिका सिंह को मोती की माला,श्रीफल, दुपट्टे और संस्था का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि मोनिका सिंह ने कहा कि वतर्मान माहौल में महिलाओं को मुश्किलों से घबराकर हार नही मानना चाहिए अपने आप को बदले और अथक प्रयासों से मंजिल तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि जगत में केवल नारी को ही ऐसी शक्ति प्राप्त है कि वह हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहती है उन्होंने सम्मान प्राप्त करने वाली महिलाओं और भारतीय स्त्री शक्ति संस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोई भी महिला निराश ना हो और संस्था से सहयोग लेकर डटी रहें।
इस अवसर पर संस्था द्वारा दिव्याग मूक बधिर विद्यालय शिक्षिका उषा तिवारी, ई – रिक्शा चालक संगीता सिसोदिया,पापड़,अचार और रुई की बाती बनाकर आत्मनिर्भर रहने वाली दुर्गा आचार्य,पेट्रोल पंप पर कार्यरत लक्ष्मी कुंवर,सब्जी व्यवसाय करने वाली सीता देवी और घरेलू कार्य करके आजीविका चलाने वाली रीना चंदेल को भी सम्मानित किया गया।
साथ ही संस्था अध्यक्ष सविता तिवारी ने भारतीय स्त्री शक्ति संस्था हेतु उत्कृष्ट कार्य करने हेतु संरक्षक सेवानिवृत्त प्रोफेसर और प्रभारी प्राचार्य डॉ. गीता दुबे, मार्गदर्शक निर्मला उपाध्याय,डॉ.सुलोचना शर्मा, साहित्यकार डॉ. शोभना तिवारी, सेवानिवृत्त कर्नल रेवा शर्मा, प्रतिभा चांदनीवाला, शिक्षिका सीमा अग्निहोत्री,सुनीता साखी,आशा पुरोहित और दंत चिकित्सक डॉ. आरती सिंह कुशवाह आदि संस्था सदस्यों को संस्था का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
अतिथियों का परिचय सह सचिव प्रेमलता जैन,जयश्री शर्मा,श्वेता पंड्या,कविता कुलकर्णी ने प्रस्तुत किया।सम्मान संस्था सदस्य प्रीति शर्मा,विनीता कौशिक,अनिता जोशी, सरोज परमार, कृष्णा श्रोत्रिय,किरण चौहान,कविता राजपुरोहित,सीमा पाटीदार,चंद्रकला शर्मा,जयश्री व्यास और हेमलता शर्मा ने किया।
कार्यक्रम का संचालन संस्था उपाध्यक्ष रश्मि व्यास ने व आभार प्रदर्शन अध्यक्ष सविता तिवारी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!