Uncategorized

दो करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

फावड़ा फैक्ट्री में इन्वेस्ट करने का मामला

 

रतलाम एसपी अमित कुमार ने धोखाधड़ी कर लोगों को प्रॉपर्टी बिजनेस में इन्वेस्टमेंट करने और रुपया दुगना करने के नाम पर दो करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी करने मामले ने खुलासा किया।

मामला रतलाम के जावरा से जुड़ा हुआ है जहां 25 फरवरी को फरियादी अता मुहम्मद द्वारा जावरा के शहर थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई गई थी की ,आबिद और उसकी पत्नी नीलू द्वारा अलग-अलग व्यक्तियों के साथ प्रॉपर्टी बिजनेस में इन्वेस्टमेंट करने और रुपया दुगना करने के नाम पर कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की है।

मामले में जावरा शहर थाने में धारा 420 और अनियमित जमा योजना प्रतिबंध अधिनियम की धारा के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले में आबिद की पत्नी नीलू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया मगर आबिद मौके से भाग निकला था जिस पर एसपी रतलाम अमित कुमार द्वारा एक टीम का गठन किया गया और तत्काल आरोपियों की तलाश के लिए निर्देश दिए गए। पुलिस को मोबाइल द्वारा सूचना दी गई मामले में साइबर टीम को एक्टिव किया गया और राजस्थान के अजमेर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया आरोपी अभी द्वारा पुलिस की पूछताछ में बताया गया कि वह फावड़ा फैक्ट्री में इन्वेस्टमेंट करने और प्रॉपर्टी का बिजनेस करके ज्यादा मुनाफा देने के नाम पर 25 से अधिक लोगों से करोड़ों रुपए ले चुका है ।अब पुलिस आबिद मेव से जुड़े व्यक्तियों की बैंक खाते हैं और उनकी संपत्ति की जानकारी निकल रही है,ओर तथ्य सामने आने पर उन्हें भी आरोपी बनाया जाएगा। आरोपी आबिद मेव को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया और अब आरोपी का पीआर लेकर उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!