Uncategorized
महंत रामेश्वर गिरी जी महाराज पेटलावद पहुंचने पर भव्य स्वागत
सुरेश मुलेवा झाबुआ पेटलावद। दशनाम जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद आज पहली बार महंत रामेश्वरगिरी महाराज पेटलावद पहुंचे, इस दौरान महाराज जी का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। स्वागत की कड़ी में पेटलावद श्रद्धांजलि चौक पर वार्ड नंबर 08 पार्षद श्रीमती ममता गुजराती, स्टेट प्रेस क्लब मप्र एवं जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी मित्र मंडल द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सिंघेश्वर धाम के गादिपति महंत रामेश्वर गिरी जी महाराज को 21 किलो की माला पहनाकर सभी ने आशीर्वाद लिया। वही स्थानीय सुंदर मैरिज गार्डन पर महिला मंडल द्वारा महंत रामेश्वर गिरी जी महाराज का स्वागत कर आशीर्वाद लिया।
